Friday, February 20, 2015

वसन्त के रंग और अतीत की कविताई

पिछले वर्ष वसन्त के साथ हर दिन एक बार ब्लॉग लिखा था - फोटोग्राफ़ी वाला। १७ दिन, १७ तस्वीरें, १७ भाव... आज फिर से वो सब पढ़ा. अपने अतीत को पढ़ना अपने भविष्य को पढ़ने से भी अधिक दुष्कर होता है. खैर, वो अतीत आपका नहीं, सो आप इसको पढ़िए.

तस्वीरों के साथ पढ़ने के लिए यहाँ देखें।

वसन्त - 1 
कल वसन्त का प्रथम दिवस था....
जानती हो ना कि वसन्त वो ऋतु है
जिसमें प्रकृति स्वयं का श्रृंगार करती है
- पुष्पों से.
सो मैं भी तुमको प्रतिदिन
एक पुष्प अर्पित करूंगा.
अब यही थाती है जो तुमको अर्पित करूँ
और तुम नकार न सको.
श्रद्धा-सुमन स्वीकार करना तो
देवता की मजबूरी होती है ना.
- कवि और कविता

वसन्त - 2 
ये अनचाहे फूल हैं - विदेश से लाये गए...
और परदेस में भी अवांछित.
कितने रिश्ते फूलों जैसे होते हैं
और
कितने फूल रिश्तों जैसे,
है ना.

वसन्त - 3 
ये नयनतारा है. इसको बहुत बढ़ना - कढ़ना था...
लेकिन अब ये केवल एक फूल का नाम हो कर रह गया है.

वसन्त - 4 
ये अमलतास के झूमर हैं - कुछ ही दिनों में कम्पनी बाग़ इनसे भर जाएगा.
और अगर मैं वहाँ जा पाया तो अपने बचपन में एक डुबकी मार आऊँगा.

वसन्त - 5 
ये भारत के सुदूर प्रान्त - मिजोरम - से हैं.
वहाँ से और भी पता नहीं क्या-क्या लाया था.
देखना अब भी तुम्हारे पास शायद कुछ बचा हो.
मेरे पास तो केवल यही फूल बचा है.

वसन्त - 6 
तुम्हे पता है - ये सफ़ेद पत्तियां नहीं फूल हैं.
और ये सादामिजाज़ी आई भी तो गोआ से.
अरमानों की ज़मीन से सब ख्वाब ही सादे निकले.

वसन्त - 7 
ये डहेलिया है - खूबसूरत, रंगीन, घुमावदार,
और मोहपाश में बाँध लेने वाले -
बिल्कुल तुम्हारी याद आ जाती है इनसे!

वसन्त - 8 
बबूल - छोटे से फूल, बड़े काँटे...
फूल तात्पर्य-विहीन, और काँटे -
उनसे तो तुमने खूब काम लिया होगा ना...

वसन्त - 9 
इतने सारे पत्तों, दलदल, और परीक्षाओं के बीच भी कमल ऐसा निर्मल रहा
कि दैवी उपासना में अपना स्थान बना पाया.
कहाँ बच पाते हैं हम सब ऐसे कल्मष से!

वसन्त - 10 
अद्भुत है ना - वो जगह ही ऎसी थी.
या शायद वो साथ.
या शायद वो उम्र...
जो ऐसी तस्वीरें मिल जाती थीं.
अब तो वैसा कहाँ कभी कुछ मिलता है.

वसन्त - 11 
ये कागज़ के फूल हैं...
कल खिले थे जब तब भी सूखे थे
आज जब खुमार उतर गया,
तब भी सूखे हैं.
कागज़ के फूल
ज़िन्दगी के फूल भी कहे जा सकते हैं!

वसन्त - 12 
रजनीगंधा फूल तुम्हारे
महके यूँ ही जीवन में...

वसन्त - 13 
ये पीले फूल -
इनका नाम पता था...
लेकिन सालों तक भूला रहा.
फिर एक दिन
एकदम से याद आ गया.
ऐसी बहुत सी बातें हैं,
जो मैं भूला रहता हूँ
और फिर,
वो याद आ जाती हैं...
और फिर भूलती ही नहीं!

वसन्त - 14 
ये लाल रंग - ये न पूछो कि क्या याद दिलाता है.
ये पूछो कि ये लाल रंग क्या-क्या याद नहीं दिलाता.

वसन्त - 15 
कोई फूल खूबसूरत कब होता है?
जब उसे बगीचे या गुलदान में सजा कर रखा जाए तब?
क्या वो फूल खूबसूरत नहीं होता,
जो जंगल में कहीं गुमनाम सा खिला हो?

तुम्हें प्यार करना क्या ज़रूरी है कि
तुम्हारी अनुमति से ही किया जाए?
वो प्रेम क्या कम पवित्र होगा
जो जीवन भर तुम्हें समर्पित रहे -
बिना तुम्हारे प्रयास के,
बिना तुम्हारे जाने,
बिना तुम्हें पाने के प्रयास के!

वसन्त - 16 
गुलमुहर तुमने हमेशा देखा होगा -
 गहरे सुर्ख रंग में खिला हुआ!
लेकिन एक गुलमुहर ये भी है -
सुर्ख नहीं, उड़ा-उड़ा सा, टूटा सा...
खूबसूरत और पाकीज़ा ये कम नहीं,
लेकिन पूछो खुद से तो पता चले शायद
कि ये सुर्ख होने के अपने अंजाम तक
क्यूँ नहीं पहुंचा!

वसन्त - 17 
फिर सुबह होगी
और फिर शाम होगी.
फिर तुम्हारे साथ,
तुम्हारी तस्वीरों के साथ,
और तुम्हें भूल जाने की
झूठी कोशिश के साथ
ज़िन्दगी गुज़र होगी...

तुम खुश रहना...
ज़िन्दगी रही
तो अगले वसन्त में
फिर से मिलेंगे. 

Friday, February 13, 2015

लखनऊ से बनवास

किसी किसी दिन लखनऊ याद आता है और आता ही चला जाता है। जब बहुत याद आती है तो वही करते हैं जो कर सकते हैं - लिखना! कुछ रोज़ पहले लखनऊ की पतंगों पर एक नज़्म लिखी थी।  फिर कुछ लिखा गलियों पर, जो परवान नहीं चढ़ा अभी तक।  परसों रात, रामकथा पढ़ रहे थे और सोच रहे थे और रो रहे थे और ये लिखा गया फिर - किसके कारण क्या हुआ, ये बेमतलब है। 

बरसों पहले 
इक नगरी ने 
अपने प्यारे राजकुँवर को 
भेजा था 
बनवास पे 
चौदह बरस को
और फिर 
ग़म में उसके 
खुद ही 
गुमसुम 
उजड़ी उखड़ी 
रही मुन्तज़िर।  

हमको भी 
लखनऊ से बिछड़े 
बरस 
दसेक तो 
बीत चुके हैं 
चंद बरस पर 
दम अटका है 
चार बरस पे 
आस लिखा है 
देखें 
लखनऊ की किस्मत में 
कब तक 
ये 
बनवास लिखा है! 

Wednesday, February 11, 2015

India - I am worried for you!

I usually abstain from political writings on this blog; however, I couldn't sleep last night! Reason - the massive victory of AAP in Delhi state assembly elections. This event was not a one-off event but a symptom of a deeper rot in the societal and national mindset. It left me thinking that how Indians can be so blind to elect a party with antecedents of supporting Kashmiri separatists, undermining Indian police and judiciary in Batla House encounter case, promising free stuff in a place where the socialist era memories shall be most vividly remembered, and mocking the constitutional structure with lame vigilantism, not to mention . On the other hand, why a party like BJP is decimated? Here are a few thoughts:

Why BJP lost:

  • BJP didn't lose in a real sense - their vote share is intact. It is the Congress, which has ably shifted it's almost entire vote share to AAP. But that is little consolation because in our democracy, seats matter, not the shares or margins. Moreover, this has given a formula for other forthcoming elections. 
  • The weight of expectations from Modi government weighed heavy on them. While Modi has performed well, there is no check-list of achievements released. Therefore, even the supporters are confused if there are solid achievements or not.
  • The anti-BJP media magnified statements from fringe elements. Frankly, many people in Unnav won't know Sakshi Maharaj but his random statements were overblown repeatedly.
  • They didn't do much of the booth level management or the ground level campaigning or the media management. Their own leaders' bitterness and imposition of Kiran Bedi did more damage.
  • BJP doesn't understand something very simple - It cannot run a negative campaign in India. People favour the guy who claims victimhood most easily and readily. On the other hand, a personal attack, vitiation, and ungrounded - unproven claim of foreign funding or mockery do not help.

Why AAP won:
  • The short answer to that is that Indians as a mass are idiot, selfish, and wicked. 
  • The historical answer is to that is they have always traded national and long-term interest for personal and immediate gain. 
  • The complicated answer to that is that right from media houses to international circuits are getting jittery of Modi's policies and internal (5 state elections won) to international show of strength. Sadly, Indians only don't get it.
  • Barenaked Muslim polarisation - it is time to understand that Muslims have chosen to be a vote-bank and they voted en-masse to anyone who could beat BJP. This has been happening in UP for the past 15 odd years, where Milli Council (a muslim religious body) issues area wise list of strongest candidate against BJP and all the muslims through Friday prayers are told to vote for that candidate irrespective of party as long as it is non-BJP.
  • The short-term gains and freebies are a hogwash and not sustainable. However, the problem is deeper than that. I've got stories like doctors have contributed huge money and efforts to AAP. The reason: BJP is planning to bring their cash transactions and black money in tax net but AAP has no such plans. The same goes for traders, transporters, hoteliers, lawyers, and so on. Moreover, the government employees are extremely unhappy with BJP - they don't like biometric attendance and on-time discipline imposed by Modi. 

What Modi shall do now:
  • Modi has been trying a lot of soft-power, moral suasion and mindset change to counter the issues like women empowerment, cleanliness, and discipline in public life. What he doesn't get is that when Indians didn't follow Gandhi on all this, why would they be swayed by Modi! What Indians want is to be ruled by an iron fist - yes, the detractors will decry him on this but then, they would always decry him.
  • Control the media. Yes, it sounds sinister or against freedom of speech but we have to recognize a very fundamental problem with today's media and common public - they are brainwashed through the Indira Gandhi years of re-written textbooks and vitiated leftist mindset. A soft campaign or a logical talk by BJP is not going to change anything. This change requires force. The leftist brainwash is too strong to be changed by mere logical arguments. They have made idiocy a matter of faith. Only a counter-brainwash can change that. 
  • Expose anti-India elements and corrupt elements at the earliest. Foreign funding from Gulf countries since 1970s, evangelists, communists - their rackets are no hidden secrets. Expose them and eliminate them - right from land-grabbing Vadra to 1962 China supporting Communists to Naxal supporter AAP to muslim appeaser third-front and so on. 
  • This leads to the most binding constraint of all. The Indian judicial system is slow and expensive and cumbersome and also, anti-BJP by mindset due to same leftist brainwash. Take some close and good judges in confidence and work to reform the judicial system - the honest and quick judges, quick disposal of cases, scrapping of old and irrelevant laws that are used to delay cases, a thorough re-writing of laws to eliminate the legal loopholes.
  • Understand this irony BJP - the nation has displayed an immense amount of patience to Congress rule because they never had any hope from them but the same nation will show no mercy or courtesy of time to you - because they have hope from you. You have to deliver quick results - very quick results. 
  • The hope of the nation hinges upon you and it may be our last chance. This nation never rallied behind Dahir or Prithviraj Chauhan or Hemu or Peshwa... it will never stand with you either. You will also be deprived of the glory you may deserve but then, you were never aspiring glory, right? You are, like Batman, striving for a good nation and that is what you shall concentrate upon - with an iron fist!

Sunday, November 23, 2014

मेरी प्रिय हिन्दी कविताएं

जबसे Books 10+10  लिखा है, तबसे मन में साहित्य से जुड़ी सूचियाँ घूम  रही हैं. और फिर Poetic Geniuses लिखे भी बड़े दिन हुए. तो सोचा कि क्यों न एक सूची बनाई जाए अपनी प्रिय हिन्दी कविताओं की. काम मुश्किल है - कविताएं पढ़े कई दिन हुए, पढ़ा भी नहीं कभी इतना अधिक कि कोई विशेष ज्ञान का दावा हो. लेकिन जो भी थोड़ा बहुत पढ़ा है और याद रहा, उसमें से कुछ यहाँ उद्धृत कर रहे हैं.

बस कुछेक नियम रखे हैं सरलीकरण के लिए - हिन्दी को आधुनिक खड़ी बोली तक ही सीमित रखा है, मतलब अवधी, ब्रज, मैथिली, और हिन्दुस्तानी इत्यादि को इस सूची के लिए नहीं सोचा है. किसी भी कवि की एक से अधिक रचना नहीं ली है और इसके कारण बहुत कुछ अन्यथा भी छूटा. और चूंकि कहीं न कहीं रुकना था सो सबसे महत्त्वपूर्ण पन्द्रह पर रुक गए अन्यथा 'हरि अनंत, हरि कथा अनंता'. जिन कविताओं का सम्पर्क मिल सका, वो साझा किया है, बाकी दो कविताएं ऎसी हैं जिनका कोई भी सम्पर्क नहीं मिला अंतरताने पर. और हाँ - इस सूची में कोई श्रेणी नहीं बना सकते - सभी प्रिय हैं.

१. क्योंकि सपना है अभी भी - धर्मवीर भारती
यह कविता उस समय पढ़ी थी जब सारे सपने टूटने की कगार पर थे और ऐसे समय में इस कविता का एक-एक उद्गार मन में छाप छोड़ गया.

२. मुझे कदम - कदम पर - गजानन माधव मुक्तिबोध 
कुछ पंक्तियाँ हैं इस कविता में, जैसे हर छाती में आत्मा अधीरा और खुद ही को दिए दिए फिरना... ऐसे भाव जो निकले किसी भी कलम से हों, परिभाषित करते हैं मेरे ही अन्तर्मन को.

३. हिन्दू तन मन हिन्दू जीवन - अटल बिहारी बाजपेयी 
अटल जी की कई छोटी-बड़ी रचनाओं और भावों में यह कविता सबसे अलग इसलिए है क्योंकि यह हिन्दू दर्शन और इतिहास को बहुत ही  सूक्ष्मता और सादगी से बाँध देती है. वैसे "शव का अर्चन, शिव का वर्जन" और "चीर निशा का वक्ष पुनः चमकेगा दिनकर" जैसी पंक्तियों और "कदम मिलकर चलना होगा" जैसी कविताओं को छोड़कर इस कविता को चुनना आसान था क्योंकि अटल जी की अन्य कविताओं से यह मीलों आगे है.

४. पढ़िए गीता - रघुवीर सहाय 
रघुवीर सहाय के स्त्री-विमर्श की अप्रतिम बात यह है कि वो एक क्रूर और सच्चे कवि हैं - विमर्श के बहाने सहारा, सहानुभूति, या दया की जगह उपालम्भ से काम लेते हुए क्रान्ति की सुगबुगाहट से भरे हुए.

५. एक आशीर्वाद - दुष्यन्त कुमार 
बहुत कठिन था दुष्यन्त कुमार की लेखनी के अन्य भावों को दरकिनार कर पाना लेकिन इस कविता में जो गहराई और सम्पूर्णता है, वो अन्यत्र मिलना सम्भावना से परे है. एक ही बात जो अपने मित्र को, बेटी को, और प्रेमिका को सब कुछ कह सके, यह वैसी कविता है.

६. नीड़ का निर्माण - हरिवंश राय बच्चन 
यह चयन शायद सर्वाधिक कठिन था मेरे लिए. बच्चन की सतरंगिणी और निशा-निमन्त्रण की एक-एक पंक्ति जहां प्रिय हो और बात केवल इन दो पुस्तकों पर ही ना रुकती हो तो जो छोड़ना पड़ा, वो कमतर नहीं ठहरता. लेकिन यह वो कविता है, जिसको पढ़कर कितनी ही "रात का उत्पात भय" से निकल कर "आशा का विहंगम" ढूँढा है.

७. यशोधरा - मैथिली शरण गुप्त 
"सखि वे मुझसे कहकर जाते" - एक पंक्ति और गागर में सागर. गुप्त जी की "नर हो न निराश करो मन को" और उर्मिला तथा कैकेयी से आगे बढ़ कर यशोधरा का भावातिरेक सबसे प्रिय रहा है सदैव.

८. मैंने आहुति  बनकर देखा - सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय 
अज्ञेय सच में अज्ञेय हैं. प्रयोगवाद के "ऊगा तारा" के बाद एक शुद्ध अलंकृत कविता, उसमें भी भाव, युद्ध, प्रेम, वियोग, दर्शन, और पता नहीं क्या-क्या कुछ सन्निहित.

९. चाँद और कवि - रामधारी सिंह दिनकर 
"रश्मिरथी" और "कुरुक्षेत्र" को, दिनकर के मूल-स्वरूप वीर रस की अवहेलना कर प्रिय ठहरी शुद्ध कवित्व दार्शनिकता से भरी कविता। लेकिन इसमें भी दिनकर का शौर्य और ओज के प्रति झुकाव साफ़ दिखता है.

१०. घर की याद - भवानी प्रसाद मिश्र 
"सतपुड़ा के घने जंगल" को नकारना थोड़ा मुश्किल था लेकिन जब "तुम बरस लो, वे न बरसें / पांचवें को वे न तरसें" पढ़ा, तो हर सावन में इस कविता का पाठ किया है पिछले दस साल से.

११. कहाँ पे आ गए हैं हम - ओमप्रकाश चतुर्वेदी पराग 
बहुत प्रसिद्ध न तो यह कविता है और न  कवि पर जितनी बार कवि कहता है "ये कौन सा पड़ाव है", यह कविता हम सबकी कहानी बन जाती है.

१२. दान - सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला' 
"कुकुरमुत्ता" के ऊपर "दान" को चुनने का निर्णय थोड़ा मुश्किल था. सो निर्धारण हुआ इस तर्क के साथ कि एक तो कुकुरमुत्ता में निराला जी वामपंथी बकवाद को बढ़ावा देते हैं (जो कि उस दौर की सामान्य मतान्धता थी) और दूसरे कि दान की पृष्ठभूमि लखनऊ का लाल पुल है, जहाँ प्रात: भ्रमण के समय निराला जी ने यह कविता लिखी थी. वैसे "तोड़ती पत्थर" और "राम की शक्ति-पूजा" ने भी उलझाया निर्णय करने में.

१३. सावधान - बालकृष्ण राव
यह कविता चेतावनी है हर जननायक को. युधिष्ठिर के बहाने गांधी से लेकर मोदी तक को कि भक्त कहीं चरणस्पर्श करते करते चरणों को और आत्मा को भी पत्थर न कर दें.

१४. नन्हा सा यह मन रख लेना - शान्तिस्वरूप 'कुसुम'
यह ऐसी अभ्यर्थना है कि सुनते ही कोई भी मन विगलित हो उठेगा. और जब यह किशोरवय: में मन पर छाप दी जाये, तब तो और भी अधिक। "चंचल यौवन की लहरों में, तुम मेरा बचपन रख लेना / नन्हा सा यह मन रख लेना". ऐसी कई कवितायों के उपरान्त भी यह एक आश्चर्य ही है कि 'कुसुम' को श्रृंगार रस के मुख्य नामों में नहीं गिना जाता.

१५. तुम्हीं न समझे जब मेरी कविता की कीमत - अज्ञात
किशोरावस्था में, जब बालहंस पढ़ना छूटा नहीं था, तभी बालहंस में यह कविता देखी थी. उस समय ज़्यादा समझ नहीं थी लेकिन कुछ तो अद्भुत लगा था, सो इसको डायरी में लिख कर रख लिया था. कई वर्षों बाद जब सारे निहितार्थ समझ में आये तो गलती समझ में आयी कि कवि का नाम तो उतारना भूल ही गए थे. 

Saturday, October 4, 2014

Best Teacher Award 2014

रोएँ न अभी अहल-ए-नज़र हाल पे मेरे
होना है अभी मुझको खराब और ज़्यादा

आवारा औ' मजनूँ ही पे मौकूफ नहीं कुछ
मिलने हैं अभी मुझको खिताब और ज़्यादा

Sunday, August 31, 2014

Books 10+10

As the Facebook fads go, mostly useless social bandwagon type, I really have little respect for the fads or the faddists. But there is one, which, I felt, is worthwhile (and a little beyond) for obvious reasons - it talks about the books! So three of my Facebook friends (Bishakha Majumdar, Saroj Pani, and Amit Virmani) asked me to list 10 books that have stayed with me in some way. Now, since Vivek Kaul, another friend, had listed 10 poor books he had been through, I thought why not make two lists of 10 + 10, the good ones that stayed with me and the bad ones too that stayed with me.

And whence I made the lists, I wanted to enlist the reasons also, which made the Facebook post so longish (and also, I'd lose it soon in the myriad pile of posts), so I decided to post it on my blog. And also, I was a bit afraid because people think I am well-read and despite liking their perception, I don't agree with that. Anyhow, here it goes:

The 10 good books that have stayed with me in some ways:

  1. Shrimad Bhagvat Geeta - I read it in the worst phase of my life and the depth expressed with such simplicity gave me a new kind of philosophical insight towards calmness.
  2. The Outsider - Albert Camus (Original French: L'Étranger) Another one that I read in the same phase and the deep commitment of Meursault affected me deeply, besides attracting to many more works of Camus.
  3. Preeti Katha - Narendra Kohli A casual short-novel for the uninitiated, a book of philosophy for the seekers. Two long-lost classmates meet after 20 or so years, spend a day together, and part ways. The novel is their conversations, quirky discussions, and nostalgia.
  4. Godan - Prem Chand I had read almost all of Prem Chand's stories in Mansarovar collections and was mighty impressed. However, reading Godan in high school days was a shock to my urban sensibilities. In a sense, Godan was my first window to the rural India and differences in concerns.
  5. Smokes and Mirrors - Pallavi Aiyar An Indian in China, teaching English and reporting for two premier newspapers, observing and comparing the two nations on so many facets in so many academic, non-academic ways! This was the book that initiated my interest in China.
  6. The Ascent of Money - Niall Ferguson A Harvard Professor tracing the evolution of money and monetary systems across the western world. Initiated my interest in economic history. I'd have loved it more if India, China, and West Asia were given due thought.
  7. The Hitchhiker's Guide to the Galaxy - Douglas Adams If sarcastic, absurd, and improbable can be so binding and beautiful!
  8. Ujaale Apni Yaadon Ke - Bashir Badr The first book of ghazal, from which I learnt the ghazals and the discipline of Urdu poetry.
  9. Diwan-e-Ghalib - Ali Sardar Jafri (ed.) The poetry of Ghalib, with contextual explanations and meaning by Ali Sardar Jafri, the great flag-bearer of Urdu research in indpendent India. This was where I got initiated in Urdu.
  10. Sharat Samagr - Sharat Chandra Chattopadhyay The collected volumes of Sharat Chandra's work, translated from Bangla to Hindi. I've read them and re-read them so many times - Devdas, Grihdaah, Charitr_heen, Majhli DIdi, Baikuntha Ka Daanpatr, Shrikaant, and so on. If I understand human psyche a bit and respect women, a major share of that credit goes to Sharat Chandra Chattopadhyay. 

There are many more, by Prem Chand, Shivani, Ramdhari Singh Dinkar, Shivaji Sawant, Rahi Masoom Raza, Acharya Chatursen, Asrar-ul-Haque Majaz, Gulzar, Ernest Hemingway, Bill Watterson, Bill Bryson, Anupam Sinha, Gopal Godse, Michel Danino, and so on...!

The 10 poor books that have stayed with me in some ways:

  1. The Alchemist - Paulo Cohelo A story that has been repeated umpteen number of times from Panchtantr to Chandamama, devoid of any moral or intelligence value, runs a story of 6 pages to 180 pages, and repeats every useless word about 18 times over in different ways. The only good thing is it was full of quotable quotes, which is again pointless due to sheer pain the process inflicts.
  2. Rich Dad, Poor Dad - Robert Kiyosaki Started reading, read some 60 pages, realised that it is repetitive with promise of a life-changing idea at the end, closed the book, never to pick up again. The essence of the book is this - invest in a portfolio with robust profile. Why do you require 400 pages for that - because nobody will pay for expressing in 10 pages what first textbook of finance explains.
  3. The Monk Who Sold His Ferrari - Robin Sharma Read 80 pages in a single shot, never picked up again, regretted reading even that much. It may be a good book for Americans, born in the middle of brazen consumerism and materialism, trying to find some solace in simplicity. Poor choice for Indians, at least till my generation. 
  4. Lajja - Tasleema Nasrin Finished the whole book to understand reasons of banning and burning. The book is unnecessarily dense and dark. It could have been a lot better, if one can delete some 100 pages out of 150 or so. 
  5. Kufr - Tahmeena Durrani Nauseating, full of gore, unsettling, and most of all, exaggerated for that effect.
  6. Awara Maseeha - Vishnu Prabhakar A biography of Sharat Chandra Chattopadhyay, a landmark book in Hindi literature, and yet, so apologetic and justifying on behalf of Sharat Chandra. Trying to force a messiah image on the author, who never claimed it for himself. 
  7. My Experiments with Truth - Mohandas Gandhi A poor and weak account of author's mistakes, justifications, and explanations. The book just reveals the frailty of his character and intolerance to criticism, so much so that he has to issue a detailed account of justifications. 
  8. India After Gandhi - Ramchandra Guha Collect newspaper snippets, put them in order, insert your biases, and call that history. Such a poor, biased, and apologetic record of post-independence India, where brazen biases of the author ooze out.
  9. Connect The Dots - Rashmi Bansal How long can you keep stealing Steve Jobs phrases and juxtapose them with weak stories and poor language!
  10. The Seventh Secret - Irving Wallace Hitler survived the WWII and spent his days in peace in Latin America, had children, and even conspired over generations. Excellent construction of a pathetic idea.
There are a few more, mainly by so-called historians, best-selling authors, and self-proclaimed philosophers but well, let that be!

Saturday, August 30, 2014

जीवन देता निशा निमंत्रण

हरिवंश राय बच्चन भले ही मधुशाला के लिए प्रसिद्ध हों, मेरे अंतर तक जो पहुंची है, वो है सतरंगिनी या फिर निशा निमंत्रण. और कुछ दिन ऐसे होते हैं कि जब निशा निमंत्रण पढ़ने के अलावा कुछ और नहीं किया जा सकता. कुछ पंक्तियाँ हैं जो गाहे-बगाहे अच्छे बुरे समय याद आ जाती हैं:


हँस रहा संसार खग पर,
कह रहा जो आह भर भर--
’लुट गए मेरे सलोने नीड़ के तॄण पात।’ साथी!
प्रबल झंझावात, साथी!
****
गंध-भरा यह मंद पवन था,
लहराता इससे मधुवन था,
सहसा इसका टूट गया जो स्‍वप्‍न महान, समझ पाओगे?
तुम तूफ़ान समझ पाओगे?
****
जानता यह भी नहीं मन--
कौन मेरी थाम गर्दन,
है विवश करता कि कह दूँ, व्यर्थ जीवन भी, मरण भी!
स्वप्न भी छल, जागरण भी!
****
आज मुझसे बोल, बादल!
तम भरा तू, तम भरा मैं,
गम भरा तू, गम भरा मैं,
आज तू अपने हृदय से हृदय मेरा तोल, बादल!
आज मुझसे बोल, बादल!
****
सत्य मिटा, सपना भी टूटा,
संगिन छूटी, संगी छूटा,
कौन शेष रह गई आपदा जो तू मुझ पर लानेवाली?
रो, अशकुन बतलाने वाली!
****
जीवन का क्या भेद बताऊँ,
जगती का क्या मर्म जताऊँ,
किसी तरह रो-गाकर मैंने अपने मन को बहलाया है!
मैंने दुर्दिन में गाया है!
****
प्यार पूजा थी उसीकी,
है उपेक्षा भी उसी की,
क्या कठिन सहना घृणा का, भार पूजा का सहा था!
देवता उसने कहा था!
****
जब नयनों में सूनापन था,
जर्जर तन था, जर्जर मन था,
तब तुम ही अवलम्ब हुए थे मेरे एकाकी जीवन के!
जाओ कल्पित साथी मन के!
****
बात पिछली भूल जाओ,
दूसरी नगरी बसाओ’—
प्रेमियों के प्रति रही है, हाय, कितनी क्रूर दुनिया!
आज मुझसे दूर दुनिया!
****
दुख सब जीवन के विस्मृत कर,
तेरे वक्षस्थल पर सिर धर,
तेरी गोदी में चिड़िया के बच्चे-सा छिपकर सोया था!
मैं कल रात नहीं रोया था!
****
इसे कहूँ कर्तव्य-सुघरता
या विरक्ति, या केवल जड़ता,
भिन्न सुखों से, भिन्न दुखों से, होता है जीवन का रुख भी!
साथी साथ ना देगा दु:ख भी!

LinkWithin

Related Posts with Thumbnails