Monday, March 29, 2021

Musings


This was the post mentioned above, recalled on the Holi day today. The message was from a long lost junior-turned-friend, who often told me interesting and mostly appreciative things about my writing. After the brief chat above, we had a 34-minute conversation and a plan to meet soon. 

I don't know where all I have left footsteps to follow, marks to inspire, or words of wisdom. I never felt or intended that though but I'm told so often. 

Long ago, there was a website (probably called internet2.0) which helped in erasing every mark of one's existence from the internet. It was, sort of, internet suicide. I wonder if there is a newer version available somewhere. Can you help?

P.S. And that friend sent a nazm a few minutes after our phone call, after my blog post. Here it is:
नज़्म

मैंने अपनी आप मदद की
मैंने अपने आँसू पोछें
मैंने अपने ज़ख्मों पर 
ख़ुद पट्टी बाँधी
मैंने अपने टूटे दिल के हर टुकड़े को 
ठीक तरह से जोड़ लिया है
मैंने कुछ फ़िल्मो के सहारे 
फिर से हँसना सीख लिया है
मैंने ख़ुद को वक़्त दिया है
मैंने अपनी अलमारी में 
पड़ी किताबों के ऊपर से धूल हटाई
बाल कटाये शेव बनाई
मैं अपने हर शौक़ को फिर से ज़िंदा करके 
उनको पूरा करने का भी सोच रहा हूँ
अब मैं अकेला नहीं रहा हूँ 
अब मैं अपने साथ खड़ा हूँ

ये सबकुछ एहसान नहीं है
कर्ज़ है मेरा मेरे ऊपर
और किसी से आस नहीं थी
ये सब मैं ही कर सकता था
वक़्त वगरना इन आँखों में 
ना उम्मीदी भर सकता था
इक दिन मैं भी ट्रेन से कटकर 
मर सकता था।

~बालमोहन पाण्डेय

Sunday, March 21, 2021

तुम रहती थीं साथ मेरे जब...

कभी सुमित्रा नंदन पंत ने लिखा था - 

वियोगी होगा पहला कवि, आह से उपजा होगा गान।  

आँखों से निकल कर चुपचाप, बही होगी कविता अजान।। 


और इसी मानस में कभी पी. बी. शेली ने लिखा होगा कि "Our sweetest songs are those that tell of our saddest thoughts." या कि जिसको हरिवंश राय बच्चन ने सोचा था ऐसे - 

जिन नग़मों में शायर अपना ग़म रोते हैं, 

वो उनके सबसे मीठे नग़मे होते हैं।  


बड़े-बड़े लोगों ने कहा है तो सही ही होगा।  तुम्हें सामने बिठा कर लिखना मुश्किल था।  लेकिन तुम्हें सोचकर लिखना, वो भी इस मानूस-ओ-मनहूस तन्हाई में ... तख़य्युल के समन्दर में ज्वार है जैसे। 

ख़ैर, जो बड़े लोग दो मिसरों में लिख गए, वही कहने को हमको पूरी नज़्म लगती है। तुमको सुनाता ये शायद सामने बिठा कर, जैसे तुमको पसन्द था। लेकिन तुम सामने होतीं तो फिर ये नज़्म ही क्यूँकर होती। सो ऐसे ही सुन लो और मेरी आवाज़ में "इमैजिन" कर लो।  मेरी आवाज़ भूली तो नहीं ना ?


***

तुम रहती थीं साथ मेरे जब,

दूर सही पर पास मेरे जब,

कितने सारे काम-काज,

झगड़े-झंझट 

और 

लोग-बाग सब - 

बीच में आ जाते थे अपने, 

मुझको बिज़ी कर देते थे

और

तुमको जुदा कर देते थे ! 


अब तुम मेरे साथ नहीं जब,

पास हो दिल में 

लेकिन मेरे 

हाथ नहीं अब, 

सारी दुनिया सन्नाटी है,

काम एक भी 

ना बाकी है,

ऐसे दश्त के वीराने में 

कैसे तन्हाई काटी है,

तुम्हें क्या कहूँ 

मुझे भी नहीं 

ख़बर ज़रा सी।  


इस बेख़बरी के आलम में 

घर के अंदर, 

कभी मैं बाहर, 

सड़कों पर 

या वीरानों में, 

भटक रहा हूँ, 

बेमतलब की बात बनाता 

लाइट जलाता और बुझाता 

नज़्में कहता और भुलाता 

ख़ुद ही ख़ुद को 

नोच रहा हूँ, 

सोच रहा हूँ - 

तुम रहती थीं साथ मेरे जब,

दूर सही पर पास मेरे जब ... !!! 

***

हम, आज, अभी ! 

Monday, March 15, 2021

हमेशा देर कर देता हूँ मैं

As you have always known, I live in the past, for most of my life is there. Now, even more so. And I analyse those things past a lot. So I have realised yet another aspect - an anomaly, if you may. I have done everything at the wrong time, mostly with a delay. Proof, you say? Well, here are a few! 

You remember those small medicine tablets? Well, I couldn't swallow one till pretty late. I think till class 9, I had to ask for a syrup or mom had to crush the tablets to powder form. Then, one fine day, I got embarrassed enough and I practiced swallowing the tablets with help of a bottle full of Hajmola tablets. 

Another delayed thing in my life was learning to tie and untie those knots of pajama trousers. I didn't wear one because I couldn't tie it well. Worse, I couldn't untie one in time for, you know, for what! I think this skill had to wait till my undergraduate years. 

Yet another one was learning calculus and matrices. I had business maths in class 12, which was very basic. Finally, I took a tuition to learn the calculus, matrices, and a lot of what everyone would do in class 12. I think this was around my post-grad, when I finally learnt sitting with class 11 students in the tuition. 

But you know, which delay feels the worst of all? Yes! That one! I have conquered the other delays albeit with a delay... but this one... I think I have got too late on this one! So let me fall silent for this one and hear it from Munir Niazi: 


ज़रूरी बात कहनी हो कोई वादा निभाना हो

उसे आवाज़ देनी हो उसे वापस बुलाना हो

                                                             हमेशा देर कर देता हूँ मैं

बहुत देरीना रस्तों पर किसी से मिलने जाना हो

किसी को याद रखना हो किसी को भूल जाना हो

किसी को मौत से पहले किसी ग़म से बचाना हो

हक़ीक़त और थी कुछ, उस को जा के ये बताना हो

                                                             हमेशा देर कर देता हूँ मैं

Monday, January 11, 2021

The cursed lover

I was a soldier once. I fought with valor and fought tirelessly. 

And I always won. I always won because there was a small fish of life within me. 

A fish of life, a fish of love, a fish with big eyes of luster and longing.

I traveled across the oceans and traveled across the mountains, I searched in the cities and searched in the skies, and everywhere I asked...


And when I couldn't find that fish of life and that fish of love, 
I couldn't even live. I couldn't even die.

And then, from nowhere, one fine day, one fine moment, a fish swam to me.

A fish of life, a fish of love.

The fish swam with me, the fish swam in me. 

I held her close. I lived for the fish. 

I loved her more, each day.

I lied for her. I ran for her. 

Heck, I even changed my plan for her.



And then, as I always feared,

And then, as I always knew,

Because I know I am a cursed lover, 

And then, it happened...

And here I am... 
Again, alone, as always!
Every time, I know, when I fall in love,
there comes a giant wave,
For I know, I am 
*The cursed lover*

Saturday, December 12, 2020

क्या मेरी फ़स्ल हो चुकी? क्या मेरे दिन गुज़र गए?

बहुत पहले, एक बार किसी दोस्त में कहा था कि वो हैंडराइटिंग एक्सपर्ट है। ग्राफोलॉजिस्ट। मेरी हैंडराइटिंग पढ़ते हुए उसने कहा था कि मैं किस परिस्थिति में क्या कर जाऊंगा, ये शायद मैं खुद भी नहीं जानता। उस समय मैं हँस दिया था। दोस्त तो मेरे साथ नहीं रहा, दोस्त की बात रह गयी।

Steve Jobs once said, you can connect the dots only backwards. Well, hindsight is 20/20. 

अक्सर दोस्त कहते थे, अपने बारे में भी कोई शेर कहने को। कभी जब मन और जीवन जोश में हुआ करता था, हम उद्ध्रत करते थे दुष्यन्त कुमार को -
हमने तमाम उम्र अकेले सफ़र किया,
हम पर किसी ख़ुदा की इनायत नहीं रही।

ख़ैर, तब उम्र देखी ही कितनी थी जब ऐसी लन्तरानियाँ करते थे। उम्र के साथ जब खुद को थोड़ा सा पहचाना, अली सरदार ज़ाफ़री का शेर हमारा परिचय बन गया था -
हमसे बढ़कर ज़िन्दगी को कौन कर सकता है प्यार
और अगर मरने पे आ जाएं तो मर जाते हैं हम।

ऐसे बहुत काम किये, बहुत दिन ऐसे गुज़ारे कि ज़िन्दगी को प्यार किया और फिर एक दिन, एकदम से, मर भी गए। उम्र का एक तीसरा दौर देख रहे हैं अब। किसी किसी दिन लगता है कि बहुत कुछ करना है - कॉलम लिखने हैं, पेपर्स बाकी हैं, यूट्यूब चैनल और क्वोरा और कविता क्लब और नेचर वॉक्स और .....। बच्चन के शब्दों में - 
शेष अभी है मुझमें जीवन, दुनिया अब क्या मुझे छलेगी
चार कदम उठकर मरने पर, मेरी लाश चलेगी।

और फिर, बहुत जल्द ही लगने लगता है कि ऐसा भी क्यूँ ही करना। जीवन में अंतिम प्रेम को भी खोकर, मृत मन का बोझ लेकर, और खुद से खुद को तौलते - परखते - नकारते हुए जिये जाने से भी क्या होगा? गौतम की तरह पलायन भी नहीं कर पाते और घर बैठे बुद्ध होने की त्रासदी जी रहे हैं। अब हम मन से थक चुके हैं और जीवन हमसे थक चुका है। आख़िरश: पता है कि केवल जॉन एलिया का ही शेर काम आने वाला है -
क्या ये जनम हुआ तमाम?
हाँ ये जनम हुआ तमाम!
क्या मेरे दर्द गुज़र गए?
...
नहीं दोस्त, दर्द तो अभी और गुज़रने हैं कई। 

Friday, November 13, 2020

Kitte Koi Ronda Hovega? !!

When I was young and naive, I thought that my life and experiences are so unique. But then, when I became old and naive, I understood that everything that I have lived through has been lived through and even written about by others. I found nearly all my experiences in some parts of the literature or the other. I think, in this blog only, I wrote some posts about that feeling. 

However, as it was bound to happen, I grew up to become older and naive... And that is why, a few days ago, I realized it yet again. That my life is not only lived and written through literature. It is all around me. Sample this - can you imagine someone listening to some popular Punjabi pop songs and finding bits and pieces of their own life, dreams, and nostalgia in that? Serious pieces! Sounds ridiculous, right? Well, c'est la vie

And if at this point you think that I am going to tell you those songs and resemblance I found... you are right! Or, on second thoughts, let it be! Baat niklegi to phir door talak jaayegi... Or as someone sang in a Punjabi song: Sadde Palle Vi Jo Rone Geya Pa... Kitte Koi Ronda Hovega!! 


Saturday, October 10, 2020

जिस झोली में सौ छेद हुए ...

एक न एक दिन तो ऐसा होना ही था। लेकिन इतनी जल्दी होगा ये नहीं सोचा था। या फिर हमेशा की तरह, सोचना नहीं चाहा था कभी। लेकिन हर शै की तरह तुमको भी एक दिन खोना ही था। 

इस कैम्पस से कुछ समय से मन भर सा गया है। और मन भरपूर होकर नहीं भरा। एक दो जगह थीं, जहाँ जाकर मन पूर जाता था। थोड़ा सा escape, थोड़ा सा जीवन, थोड़ी सी शान्ति। 


उसी में से एक जगह कल फिर गया था। सामने दीवार बनते देखी। जल्द ही उतना दिखाव भी बंद हो जाएगा जो कल देखा। शायद 3 महीने, या छः। एक न एक दिन तो ऐसा होना ही था। लेकिन इतनी जल्दी होगा ये नहीं सोचा था। या फिर हमेशा की तरह, सोचना नहीं चाहा था कभी। लेकिन हर शै की तरह तुमको भी एक दिन खोना ही था। 

इंशा जी उठो अब कूच करो
इस शहर में जी का लगाना क्या
दीवानों की सी न बात करे
तो और करे दीवाना क्या !!

LinkWithin

Related Posts with Thumbnails